Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अगले महीने वेतन वृद्धि के साथ हो सकता है बकाया का भुगतान

Advertiesment
हमें फॉलो करें सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अगले महीने वेतन वृद्धि के साथ हो सकता है बकाया का भुगतान
, शनिवार, 25 जून 2022 (22:42 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबर है। मीडिया खबरों के अनुसार अगले महीने केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 3 सौगातें मिल सकती हैं। 
 
सरकार कर्मचारियों की वेतन में वृद्धि के साथ बकाया राशि के भुगतान पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी के साथ बकाया डीए का भुगतान और पीएफ ब्याज की राशि भी सरकार कर्मचारियों को दे सकती है। 
 
सरकार ने कोरोना महामारी के कारण कर्मचारियों को 18 महीने का डीए नहीं दिया है। खबरों के अनुसार केंद्र कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ता का भुगतान जुलाई में हो सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र : सब वेरिएंट BA4, BA5 के 23 नए मामले, मरीजों की कुल संख्या हुई 49