Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हुंदै की कारें 84,867 रुपए तक महंगी

Advertiesment
Cars Manufacturers Company
नई दिल्ली। कारों के लिए माल एवं सेवाकर (जीएसटी) पर उपकर की दर में इजाफा किए जाने के बाद आज देश की दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमत में 84,867 रुपए तक की बढ़ोतरी की है।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि कीमतों में 2 से 5% की वृद्धि की गई है और यह 11 सितंबर  से प्रभावी होगी।
 
कंपनी ने अपनी हैचबैक कार एलीट आई20 की कीमत में 12,547 रुपए, वर्ना में 29,090 रुपए  और क्रेटा की कीमत में 20,900 से 55,375 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की है।
 
कंपनी की एलांट्रा अब 50,312 से 75,991 रुपए तक और टस्कन 64,828 रुपए से 84,867  रुपए तक महंगी मिलेगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में नवाज शरीफ की याचिका खारिज