Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नवंबर में क्यों घटा भारत का निर्यात, आयात भी कम हुआ

हमें फॉलो करें नवंबर में क्यों घटा भारत का निर्यात, आयात भी कम हुआ
, शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (15:00 IST)
नई दिल्ली। भारत का निर्यात इस साल नवंबर में 2.83 प्रतिशत घटकर 33.90 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया, जो एक साल इसी महीने 34.89 अरब अमेरिकी डॉलर था। 
 
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का निर्यात अच्छा रहा है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-नवंबर अवधि में निर्यात 6.51 प्रतिशत घटकर 278.8 अरब डॉलर रहा। वहीं इस अवधि में आयात 8.67 प्रतिशत गिरकर 445.15 अरब डॉलर रहा।
 
इसी तरह नवंबर में आयात भी घटकर 54.48 अरब डॉलर रह गया, जबकि नवंबर 2022 में यह 56.95 अरब डॉलर था। देश का व्यापार घाटा नवंबर में 20.58 अरब डॉलर रहा।

भारत ने 2023 में महंगाई को काबू करने के लिए गेहूं, दाल, प्याज और चावल समेत कई वस्तुओं के निर्यात पर रोक लगाई थी। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा चावल निर्यात करने वाला देश है। भारत के निर्यात पर रोक के फैसले को लेकर अमेरिका, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन समेत कई देशों ने सवाल उठाए थे।

इसी तरह भारत सरकार ने अगस्त 2013 में लैपटॉप, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जियो ने लॉन्च किए 3 नए ‘जियोटीवी प्रीमियम प्लान्स’, फ्री मिलेगा ओटीटी ऐप्स सब्सक्रिप्शन