Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात किया, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अन्य देशों द्वारा सोने पर कम शुल्क की मांग एफटीए वार्ता के दौरान चर्चा की जाती है जिसका मूल्यांकन घरेलू उद्योग के हितों और आर्थिक विचारों जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर किया जाता है।

Advertiesment
हमें फॉलो करें भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात किया, सरकार ने संसद में दी जानकारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (21:29 IST)
Gold Import: भारत ने वित्त वर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात (Gold import) किया और मूल्यवान पीली धातु पर अलग-अलग आयात शुल्क होने का कारण मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के तहत देश के रणनीतिक व्यापार हित हैं। संसद को यह जानकारी शुक्रवार को दी गई।ALSO READ: GOLD : 91000 के पार पहुंचा सोना, क्यों बढ़ रहे हैं दाम, क्या 1 लाख तक पहुंच सकती है कीमत

राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत सोने पर या तो प्रमुख तरजीही राष्ट्र (MFN) के आधार पर या मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के आधार पर आयात शुल्क लगाता है। एमएफएन दरों के तहत सोने पर आयात शुल्क 6 प्रतिशत है जबकि सोने के डोर (अपरिष्कृत सोने) के लिए यह 5.35 प्रतिशत है।ALSO READ: Gold Rate : सोना एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर, इन कारणों से बढ़ रहे हैं दाम
 
भारत ने वित्तवर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात किया : उन्होंने कहा कि भारत ने वित्तवर्ष 2023-24 में 48 देशों से सोना आयात किया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर अन्य देशों द्वारा सोने पर कम शुल्क की मांग एफटीए वार्ता के दौरान चर्चा की जाती है जिसका मूल्यांकन घरेलू उद्योग के हितों और आर्थिक विचारों जैसे विभिन्न कारकों के आधार पर किया जाता है।
 
आसियान, कोरिया, जापान और मलेशिया के साथ भारत के व्यापार समझौते के तहत सोने पर वर्तमान आयात शुल्क शून्य है। भारत-यूएई व्यापार समझौते के तहत 160 टन के टीआरक्यू (टैरिफ दर कोटा) तक सोने पर 5 प्रतिशत और सोने के डोर पर 4.35 प्रतिशत शुल्क लगाया जाता है। इस मात्रा से ऊपर कोई छूट नहीं है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब तक 636 भारतीय नागरिक अमेरिका से निर्वासित, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी