Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत दुनिया में 39वीं सबसे प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian economy
नई दिल्ली , बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (10:56 IST)
नई दिल्ली। भारत विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक में 16 अंक की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गया है। कारोबारी जटिलताओं तथा वस्तु बाजार दक्षता में सुधार से भारत की रैंकिंग सुधरी है। लगातार 8वीं बार स्विट्जरलैंड सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था बना है। इस सूची में सिंगापुर दूसरे तथा अमेरिका तीसरे स्थान पर रहा है।
 
पिछले साल भारत इस सूची में 55वें स्थान पर था। ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) देशों में भारत पड़ोसी चीन के बाद दूसरे नंबर पर है। चीन इस सूची में 28वें स्थान पर है। इंडेक्स में भारत के अंक 4.52 रहे, जबकि पहले स्थान पर रहने वॉले स्विट्जरलैंड के 5.81 अंक थे। सूची में नीदरलैंड्स चौथे, जर्मनी 5वें, स्वीडन 6ठे, ब्रिटेन 7वें, जापान 8वें, हांगकांग 9वें तथा फिनलैंड 10वें स्थान पर हैं।
 
इस साल सूची में 138 अर्थव्यवस्थाओं की प्रतिस्पर्धा को परखा गया। 2015-16 की सूची में 140 अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका से मिली चेतावनी, मोदी के संयम को हल्के में न ले पाकिस्तान