Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

IndoGulf CropSciences का आईपीओ 26 जून को खुलेगा, 105 से 111 रुपए प्रति शेयर पर होगा लिस्टेड

Advertiesment
हमें फॉलो करें IndoGulf CropSciences

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , सोमवार, 23 जून 2025 (15:09 IST)
IndoGulf CropSciences IPO: फसल सुरक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज (IndoGulf CropSciences) ने अपने 200 करोड़ रुपए के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए 105-111 रुपए प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि आईपीओ 26 जून को खुलेगा और 30 जून को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 25 जून को बोली लगा पाएंगे।ALSO READ: HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का IPO 25 जून को खुलेगा, जानिए क्यों है निवेशकों को इसका इंतजार?
 
इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का यह पहला आईपीओ है। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार यह 160 करोड़ रुपए के नए शेयर और 36.03 लाख शेयर की बिक्री पेशकश का संयोजन है। इससे हासिल राशि में से 65 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, 34.12 करोड़ रुपए ऋण भुगतान, 14 करोड़ रुपए का उपयोग पूंजीगत व्यय एवं सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा। इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज ने 1993 में अपना परिचालन शुरू किया था। भारत में यह फसल सुरक्षा उत्पादों, पौध पोषक तत्वों और जैविक पदार्थों बनाने का काम कर रही है।(भाषा)ALSO READ: हीरो फिनकॉर्प लाएगा 3,668 करोड़ का IPO, क्या है इसमें खास?
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 97 राष्ट्र विरोधी गिरफ्तार, सीएम ने दी थी टांगें तोड़ने की धमकी