Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 23 April 2025
webdunia

जेट एयरवेज की बेंगलुरु से एम्स्टर्डम तक की नॉन स्टॉप सेवा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jet Airways
, बुधवार, 4 अक्टूबर 2017 (22:46 IST)
बेंगलुरु। विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने बेंगलुरु से एम्स्टर्डम के बीच अपनी रोजाना नॉन स्टॉप विमान सेवा शुरू करने की घोषण की। यह सेवा 29 अक्टूबर से प्रारंभ होगी।
 
विमानन कंपनी ने कहा, बेंगलुरु से एम्स्टर्डम की सेवा शुरू करने के लिए ए330 एयरबस विमान को लगाया जाएगा। यह बेंगलुरु से किसी भी यूरोपीय शहर के लिए जेट एयरवेज की पहली 'सेवा' है। मुंबई और दिल्ली से नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम तक की उड़ान पहले से ही चालू है। 
 
सेवा शुरू करने की घोषणा करते हुए जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने कहा, बेंगलुरु से एम्स्टर्डम तक के लिए उड़ान 9डब्ल्यू236 की शुरुआत करके हम गर्व महसूस कर रहे हैं। 
 
यह उड़ान सुबह 2.30 बजे यहां से प्रस्थान करेगी और 8.45 बजे आएगी। इसके लिए एयरबस ए330 विमान को लगाया गया है, जिसमें प्रीमियम और इकोनॉमी दोनों तरह की सीटें मौजूद हैं।
 
उड़ान सेवा के पीछे की मंशा बताते हुए दुबे ने कहा कि यूरोप के लिए सीधा संपर्क शुरू करने की बेंगलुरु के लोगों की मांग थी। बढ़ती हुई जरुरत और मांग के कारण कंपनी ने सेवा शुरू करने का फैसला किया। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

20 लाख कारोबारियों ने नहीं दाखिल किया अंतिम जीएसटी रिटर्न