Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रिलायंस इंडस्ट्रीज को सितंबर तिमाही में 13656 करोड़ का शुद्ध लाभ

हमें फॉलो करें रिलायंस इंडस्ट्रीज को सितंबर तिमाही में 13656 करोड़ का शुद्ध लाभ
, शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (19:27 IST)
नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी नीत रिलायंस इंडस्ट्रीज लि (RIL) ने चालू वित्त वर्ष 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही में समेकित तौर 13656 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया है, पिछले वर्ष इसी अवधि में लाभ 13680 करोड़ रुपए था। 
 
कंपनी के शुक्रवार को जारी तिमाही नतीजों के अनुसार तीसरी तिमाही में उसका समेकित राजस्व 253497 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में 32.4 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का दूसरी तिमाही में ब्याज, कर, मूल्य ह्रास और ऋण घटाने के प्रावधानों से पहले परिचालन लाभ सालाना आधार पर 14.5 प्रतिशत बढ़कर 34663 करोड़ रुपए रहा। 
webdunia
कंपनी ने कहा है कि उसके खुदरा कारोबार में परिचालन लाभ सालाना आधार पर 47.1 प्रतिशत की लंबी छलांग के साथ 4286 करोड़ रुपए रहा। यह खुदरा कारोबार में कंपनी का सबसे ऊंचा लाभ बताया गया है।
 
जियो का सबसे अच्छा प्रदर्शन : रिलायंस समूह के दूरसंचार एवं डिजिटल कारोबार की कंपनी जियो इंफोकॉम का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई- सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपए हो गया।

दूरसंचार कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में उसका शुद्ध लाभ 3,528 करोड़ रुपए था। समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 20.2 प्रतिशत बढ़कर 22,521 करोड़ रुपए हो गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 18,735 करोड़ रुपए था।
webdunia

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे ऐसे वक्त में आए हैं, जब कंपनी देश भर में बड़े पैमाने पर 5जी सेवाओं को शुरू करने की तैयारी कर रही है। जियो ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि वह पांच अक्टूबर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में चुनिंदा ग्राहकों के साथ अपनी 5जी सेवाओं का परीक्षण शुरू करेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के Q2 FY 2022-23 तिमाही नतीजों पर एक नजर-
  • रिलायंस का कंसोलिडेटिड राजस्व 32.4% (YoY) उछलकर ₹253,497 करोड़ ($31.2 बिलियन) रहा। 
  • रिलायंस का तिमाही कंसोलिडेटिड EBITDA 14.5% (YoY) बढ़कर ₹34,663 करोड़ ($4.3 बिलियन) पर जा पहुंचा।
  • रिलायंस रिटेल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही EBITDA दर्ज किया, यह 47.1% (YoY) बढ़कर ₹4,286 करोड़ ($527 मिलियन) रहा। 
  • Jio प्लेटफॉर्म्स ने भी अब तक का सबसे अच्छा तिमाही EBITDA दर्ज किया। यह 29.2% (YoY) उछलकर ₹12,009 करोड़ ($1.5 बिलियन) पर जा पहुंचा।
  • तेल और गैस व्यवसाय का तिमाही का EBITDA लगभग 200% बढ़ा।
  • तेल और गैस व्यवसाय में कन्सॉलिडेटेड शुद्ध लाभ ₹15,512 करोड़ ($1.9 billion)रहा जो (YoY) 0.2% ज़्यादा है।
webdunia
Edited: By Navin Rangiyal (एजेंसियां/वेबदुनिया)

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म के आरोपी को 7 वर्ष कारावास की सजा