Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगाई का झटका, लगातार दूसरे महीने बढ़े LPG Cylinder के दाम

Advertiesment
Inflation
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में सितंबर में आई तेजी के बीच देश में रसोई गैस सिलेंडर (LPG) के दाम लगातार दूसरे महीने बढ़े हैं।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 1 अक्टूबर से 15 रुपए की वृद्धि के साथ 605 रुपए का हो गया है।
 
सितंबर में इसकी कीमत 590 रुपए थी। पिछले महीने इसकी कीमत 15.50 रुपए बढ़ी थी। इस प्रकार दो महीने में इसकी कीमत 30.50 रुपए बढ़ चुकी थी।
 
कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर आज से 13.50 रुपये महंगा होकर 630 रुपए पर, मुंबई में 12.50 रुपए महंगा होकर 574.50 रुपए पर और चेन्नई में 13.50 रुपए महंगा होकर 620 रुपए का हो गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चिन्मयानंद को अब आंख में तकलीफ, पहले उठा था सीने में दर्द