Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बढ़ रहा है मोबाइल गेमिंग का बाजार...

Advertiesment
mobile gaming market
नई दिल्ली। देश का तेजी से बढ़ रहा मोबाइल गेमिंग बाजार 2016 तक बढ़कर 57.16 करोड़ डॉलर पर पहुंच जाएगा। भारत का मोबाइल गेमिंग बाजार दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में है। 
न्यूजू और वनस्काई की शोध रिपोर्ट में इसमें अनुमान लगाया गया है कि देश का मोबाइल गेमिंग बाजार 2016 तक 57.16 करोड़ डॉलर पर पहुंच जाएगा। यह 2013-16 के दौरान सालाना 134.5 फीसद की दर से बढ़ेगा। 2013 में यह 4.43 करोड़ डॉलर था।
 

अध्ययन में कहा गया है कि 132.2 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि के साथ राजस्व की दृष्टि से भारत का मोबाइल गेमिंग बाजार ब्रिक (ब्राजील, रूस, भारत, चीन) के अन्य देशों की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ा है। साल-दर-साल वृद्धि के मामले में यह दुनिया में सबसे तेजी बढ़ोतरी है।

इसमें कहा गया है कि इस वृद्धि के हिसाब से निकट भविष्य में देश का मोबाइल गेमिंग बाजार दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगा।

इसमें कहा गया है कि बाजार की यह वृद्धि 13.17 करोड़ मोबाइल गेमर्स (स्मार्टफोन व टैबलेट) के जरिए हासिल हुई है। निकट भविष्य में यह और तेजी से बढ़ेगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi