Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंसेक्स में 30 में से 28 शेयर हरे निशान में, निफ्टी 18,000 अंक के पार

Advertiesment
share market
मुंबई। विदेशी कोषों के प्रवाह तथा सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 359 अंक से अधिक चढ़ गया। वहीं निफ्टी 18,000 अंक के स्तर को पार कर गया।
 
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 359.49 अंक की बढ़त के साथ 60,474.62 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाभ में थे। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है जबकि बाजार लाभ में है।
 
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 111.35 अंक की बढ़त के साथ 18,000 अंक के पार 18,047.70 अंक पर पहुंच गया।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया और हांगकांग सहित अन्य लाभ में थे। सोमवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।
 
सोमवार को सेंसेक्स 321.99 अंक की बढ़त के साथ 3 सप्ताह के उच्चस्तर 60,115.13 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 103 अंक के लाभ के साथ 17,936.35 अंक पर बंद हुआ था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ओडिशा के संगठन का दावा, भगवान जगन्नाथ का है कोहिनूर




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi