Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल डीजल के दाम शुक्रवार को भी रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें पेट्रोल डीजल के दाम शुक्रवार को भी रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव
, शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (09:10 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल डीजल के नए रेट सरकारी तेल कंपनियों ने जारी कर दिए हैं। आज शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार के ऐलान के बाद बाद से ही ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। सरकार ने दिवाली के 1 दिन पहले पेट्रोल पर 5 जबकि डीजल पर 10 रुपए घटाने का ऐलान किया था।
 
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। साथ ही कई राज्यों में राज्य सरकारों ने भी अपने अपने स्तर पर कीमतों में कमी की है। यूपी में पेट्रोल-डीजल 12-12 रुपए सस्ता हुआ है। आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपए प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86. 67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
 
चार महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 103.97 डीजल 86.67, मुंबई में पेट्रोल 109.98 और डीजल 94.14, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 और डीजल 91.43, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहे। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट्स लागू हो जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Alert: कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी की आफत, बाढ़ से बेहाल तमिलनाडु, उत्तर भारत में ठिठुरन बढ़ी