khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल लगातार दूसरे दिन महंगे, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Advertiesment
Petrol Diesel Costly
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधन के दामों में बढ़ोतरी हुई थी। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार शनिवार को देश के 4 बड़े महानगरों में डीजल के दाम 20 से 23 पैसे और पेट्रोल के 15 से 17 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। शुक्रवार को देश के 4 बड़े महानगरों में डीजल के दाम 22 से 25 पैसे और पेट्रोल के 17 से 20 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे।  दिल्ली में डीजल 20 पैसे और पेट्रोल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।
 
अमेरिका में पिछले सप्ताह तेल भंडार में बढ़ोतरी और ओपेक सदस्यों के उत्पादन में बढ़ोतरी पर सहमति जताने से हालांकि कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी थी। घरेलू बाजार में इससे पहले डीजल के दाम में अंतिम बार संशोधन 2 अक्टूबर को हुआ था जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 58 दिन से स्थिर थी। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी।
 
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल के अनुसार शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 81.38 रुपए जबकि डीजल 70.88 रुपए प्रति लीटर हो गए। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.34 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। कोलकाता में पेट्रोल 82.95 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.45 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.46 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.37 रुपए प्रति लीटर रही। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्राजील में बढ़ा Corona का प्रकोप, संक्रमितों की संख्या 60 लाख के पार पहुंची