Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहीं मिली राहत, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

हमें फॉलो करें नहीं मिली राहत, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
, रविवार, 16 सितम्बर 2018 (09:46 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रविवार एक बार फिर बढ़ोतरी की गई। दिल्ली में अब पेट्रोल का दाम 81.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 73.72 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
 
मुंबई में भी पेट्रोल उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी हुई। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 89.29 रुपए में मिल रहा है, जबकि डीजल 78.26 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।
 
पूरी दुनिया में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और रुपए की कीमत लगातार गिरने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। भारत अपने कुल तेल का 80 प्रतिशत आयात करता है और वह दुनिया भर में तेल का सबसे ज्यादा आयात करने वाले देशों में तीसरे स्थान पर है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नासा ने स्पेस लेजर सैटेलाइट किया लांच, लगाएगा हिम क्षय का पता