Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खुशखबर, पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी कटौती

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। देश में बीते चार सप्ताह से पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी के चलन से उलट आज पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 2.16 रुपए और डीजल की कीमत में 2.10 रुपए की कमी की गई। नई कीमतें आज मध्यरात्रि से लागू होंगी। बीते 1 मई को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर दो पैसे और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 52 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी।
 
 
इससे पहले 16 अप्रैल को पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1.39 रुपए और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 1.04 रूपये की बढ़ोतरी की गई थी। देश की सबसे बड़ी ईंधन विक्रेता कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्प (आईओसी) ने कहा कि पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 2.16 रुपए और डीजल की कीमत में 2.10 रुपए की कमी की गई है। दिल्ली में कल से पेट्रोल की कीमत 65.32 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 54.90 रुपए प्रति लीटर होगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रैंसमवेयर से भारत को बड़ा खतरा नहीं : रविशंकर प्रसाद