Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें PetrolDiesel
, गुरुवार, 13 मई 2021 (09:11 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले लगातार 3 दिन दाम बढ़े थे। इस दिनों देश में पेट्रोल-डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं और रोज नया रिकॉर्ड बन रहा है।
 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 92.05 रुपए और 82.61 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही। इस महीने दिल्ली में अब तक पेट्रोल 1.65 रुपए और डीजल 1.88 रुपए महंगा हो चुका है।  देश के अन्य हिस्सों में भी दाम स्थिर रहे।

 
1 लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.36 रुपए, चेन्नई में 93.84 रुपए और कोलकाता में 92.16 रुपए का बिका। डीजल की कीमत मुंबई में 89.75 रुपए, चेन्नई में 87.49 रुपए और कोलकाता में 85.45 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Alert: पंजाब, हरियाणा में चलेगी धूलभरी आंधी, यूपी में छिटपुट बारिश की संभावना