Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव

Advertiesment
PetrolDiesel
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम शनिवार को रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहे। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 93.04 रुपए प्रति लीटर और 83.80 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा, जो ऐतिहासिक उच्चतम स्तर है। इससे पहले शुक्रवार को कीमतों में वृद्धि की गई थी।

 
गत 4 मई से अब तक 11 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं जबकि 8 दिन इनके मूल्यों में बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.64 रुपए और डीजल 3.07 रुपए महंगा हो चुका है।
 अन्य शहरों में भी कीमतों में आज शनिवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 99.32 रुपए, चेन्नई में 94.71 रुपए और कोलकाता में 93.11 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका।
 
 
डीजल की कीमत मुंबई में 91.01 रुपए, चेन्नई में 88.62 रुपए और कोलकाता में 86.64 रुपए प्रति लीटर रही। 
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना: जिस सिंगापुर पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, जानिए असल में क्या है वहाँ कोरोना का हाल?