khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महंगाई की मार, दिल्ली में 25 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, 9 दिन में 7 बार बढ़े डीजल के दाम

Advertiesment
Petrol
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर वृद्धि हुई। इससे देश में वाहन ईंधन के दाम नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। 24 सितंबर से डीजल 1.85 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल एक रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है। 9 दिन में डीजल के दाम 7 बार बढ़ाए गए हैं। 
 
पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, शनिवार को पेट्रोल का दाम 25 पैसे लीटर और बढ़ाया गया है। वहीं डीजल कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इससे दिल्ली में पेट्रोल 102.14 रुपए प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। मुंबई में यह 108.19 रुपए प्रति लीटर है।
 
दिल्ली में डीजल भी 90.47 रुपए प्रति लीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मुंबई में डीजल 98.16 रुपए प्रति लीटर है।
 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने की वजह से देश में वाहन ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले कुछ दिन में भारत द्वारा आयातित कच्चे तेल का औसत दाम 78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

इस सप्ताह पेट्रोल कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। इसे देश के कई प्रमुख शहरों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसानों को CM चन्नी का तोहफा का तोहफा, आंदोलन के दौरान RPF द्वारा दर्ज मामले होंगे वापस