Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार तीसरे दिन स्थिर

हमें फॉलो करें पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार तीसरे दिन स्थिर
, रविवार, 10 जनवरी 2021 (09:30 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई घट-बढ़ नहीं की।
 
इससे पहले 7 जनवरी को देश के चारों बड़े महानगरों में पेट्रोल का दाम 4 अक्टूबर 2018 के बाद रिकार्ड स्तर पर रहा था। इस दिन दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रिकार्ड 84.20 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। 4 अक्टूबर 2018 को राजधानी में पेट्रोल के दाम 84 रुपए प्रति लीटर के रिकार्ड स्तर पर रहे थे।
 
7 जनवरी को डीजल की कीमत में 26 से 29 पैसे तक और पेट्रोल के दाम 21 पैसे से 24 पैसे की तेजी आई थी।
 
6 जनवरी को दोनों ईंधनों की कीमतों में 29 दिन की स्थिरता के बाद तेजी आई थी। 6 और 7 जनवरी को 2 दिनों में पेट्रोल और डीजल में क्रमशः 49 और 51 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसान आंदोलन पर भाजपा विधायक का विवादित बयान, उग्रवादी, लुटेरे से लेकर बर्ड फ्यू के षड्यंत्र तक सब याद आया