Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लगातार 12वें दिन पेट्रोल 30 पैसे, डीजल 20 पैसे घटा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Petrol price
, सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (14:26 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी के चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे और डीजल का दाम 20 पैसे कम हो गया। यह लगातार 12वां दिन है जब इनके दाम में कमी आई है।
 
 
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल 30 पैसे घटकर 79.75 रुपए और डीजल का दाम 20 पैसे घटकर 73.85 रुपए प्रति लीटर रह गया।
 
 
आज लगातार 12वां दिन है जब दोनों ईंधन के दाम कम हुए हैं। इस दौरान पेट्रोल के दाम में 3.08 रुपए लीटर और डीजल में 1.84 रुपए प्रति लीटर की कमी आ चुकी है। इससे पहले चार अक्टूबर को दोनों ईंधनों के दाम रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच चुके थे। दिल्ली में पेट्रोल 84 रुपये और डीजल का दाम 75.45 रुपए लीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया था। 
 
 
पेट्रोल, डीजल के आसमान छूते दाम को देखते हुए चार अक्टूबर को सरकार ने दोनों ईंधनों पर उत्पाद शुल्क में डेढ़ रुपए लीटर कटौती कर दी और तेल कंपनियों को एक रुपए लीटर का बोझ स्वयं वहन करने के लिए कहा। कुल मिलाकर ढाई रुपए लीटर की कटौती की गई। इसके साथ ही राज्य सरकारों से भी वैट में इतनी ही कमी लाने को कहा गया। कई राज्य सरकारों ने इस पर अमल किया जिससे पेट्रोल, डीजल के दाम में पांच रुपए लीटर तक की कमी आ गई। हालांकि, दिल्ली सरकार ने इनके वैट में कटौती नहीं की। 
 
 
उत्पाद शुल्क कटौती और तेल कंपनियों की एक रुपए की छूट के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 81.50 रुपए और डीजल का दाम 72.95 रुपए प्रति लीटर रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने से दोनों ईंधनों के दाम फिर बढ़ने लगे और 16 अक्टूबर तक पेट्रोल 82.83 रुपए और डीजल का दाम 75.69 रुपए लीटर तक पहुंच गया। इसके बाद 18 अक्टूबर से इनके दाम में लगातार गिरावट का रुख बना हुआ है। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खालिदा जिया को भ्रष्टाचार के एक और मामले में सात साल की कैद