Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राल्फ स्पेथ, एन. चंद्रशेखरन टाटा संस के निदेशक मंडल में

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tata sons
मुंबई , बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (08:50 IST)
मुंबई। टाटा समूह की कंपनियों की धारक कंपनी टाटा संस ने जगुआर लैंड रोवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राल्फ स्पेथ और टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एन. चंद्रशेखरन को कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल किया है।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा गया है, 'टाटा संस के निदेशक मंडल में मंगलवार को जगुआर लैंड रोवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राल्फ स्पेथ और टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एन. चंद्रशेखरन को टाटा संस के निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक के तौर पर शामिल किया गया है।'
 
टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा ने इन नियुक्तियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इनकी नियुक्ति इनकी कंपनियों में इनकी अनुकरणीय सेवाओं को देखते हुए की गई है। इसके साथ ही टाटा संस के निदेशक मंडल में सदस्यों की संख्या 12 हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बौखलाए इमरान खान बोले, पाकिस्तान को तोड़ने की कोशिश कर रहा है भारत