Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अपने ब्रांड के 4जी हैंडसेट बेच सकती है रिलायंस जियो

Advertiesment
Reliance Industries
मुंबई। रिलांयस इंडस्ट्रीज की कंपनी रिलायंस जियो इस साल दिसंबर में अपनी 4जी सेवाओं की वाणिज्यिक शुरआत के समय अपने ब्रांड के 4जी मोबाइल हैंडसेट पेश कर सकती है।


रिलायंस इंडस्ट्रीज के संयुक्त मुख्य वित्तीय अधिकारी श्रीकांत वेंकटचारी ने यहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के जून तिमाही के आंकड़े जारी करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हम रिलायंस
 
जियो की पेशकश के लिए सभी प्रमुख हैंडसेट कंपनियों से बातचीत कर रहे हैं। हमारी खुदरा इकाई रीकनेक्ट पहले ही 100 से अधिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बेचती है। इसकी कोई वजह नहीं है कि हम अपने गठजोड़ को रिलायंस जियो के लिए नहीं बढ़ाएं। हालांकि उन्होंने और ब्योरा नहीं दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi