Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिलायंस इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 19299 करोड़

हमें फॉलो करें रिलायंस इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 19299 करोड़
, शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 (20:14 IST)
Reliance Industries fourth quarter results: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 और Q4 यानी चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 19 प्रतिशत बढ़कर 19,299 करोड़ रुपए रहा है। कंपनी का यह अब तक का सर्वाधिक तिमाही लाभ है। 
 
रिलायंस ने शुक्रवार शाम को जनवरी-मार्च 2023 तिमाही के वित्तीय नतीजों की सूचना शेयर बाजारों को भेजी। इसके मुताबिक, एक साल पहले की समान तिमाही में उसने 16,203 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
 
रिलायंस इंडस्ट्रीज का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी एवं अंतिम तिमाही में परिचालन राजस्व भी एक साल पहले के 2.11 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2.16 लाख करोड़ रुपए हो गया। समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 66,702 करोड़ रुपए, जबकि कुल राजस्व लगभग 9 लाख करोड़ रुपए रहा। 
 
  • वित्त वर्ष 2022-23 सभी व्यवसायों में जोरदार प्रदर्शन के दम पर रिलायंस का वार्षिक कंसोलिडेटेड राजस्व 23.2% (YoY) बढ़कर रुपए 9,76,524 करोड़ ($118.8 बिलियन) जा पहुंचा।
  • 2022-23 रिलायंस का वार्षिक EBITDA पहली बार रुपए 1,50,000 करोड़ के बेंचमार्क को पार कर गया; 23.1% (YoY) की वृद्धि के साथ ये रिकॉर्ड EBITDA रुपए 154,691 करोड़ ($18.8 बिलियन) रहा।
  • 2022-23 वार्षिक कंसोलिडेटेड लाभ 9.2% बढ़कर (YoY), टैक्स के बाद रुपए 74,088 करोड़ ($9.0 बिलियन) के रिकॉर्ड स्तर पर जा पहुंचा।
  • 2,300 से अधिक शहरों/कस्बों में 5जी रोलआउट कर रिलायंस जियो ने अपनी मार्केट लीडरशिप को और मज़बूत किया है। जियो ने 700MHz और 3500MHz बैंड में 60 हजार 5G साइट को लगा दिया है और दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में रोलआउट करने का काम तेज़ी से प्रगति पर है।
  • 2022-23 रिलायंस रिटेल ने पहले के मुकाबले अधिक गति से स्टोर खोलते हुए इस साल 3,300 स्टोर जोड़े। इस तरह रिलायंस रिटेल का कुल क्षेत्रफल 6 करोड़ 56 लाख वर्गफ़ीट हो गया है। 
  • 2022-23 ऑइल टू केमिकल्स (O2C) व्यवसाय में कच्चे माल की कम हुई क़ीमत और अच्छी मार्जिन के कारण पिछले एक साल के नतीजे दमदार रहे हैं।
  • 2022-23 साल का पूंजीगत व्यय रुपए 141,809 करोड़ ($ 17.3 billion) रहा। 31 मार्च, 2023 को शुद्ध कर्ज़ रुपए 110,218 करोड़ ($ 13.4 billion) रहा, जो सालाना EBITDA से काफ़ी कम है।
  • Q4 FY2022-23 तिमाही का सकल राजस्व रुपए 239,082 रुपए ($29.1 billion) रहा, जो 2.8% (Y-o-Y) ज़्यादा है। ये बढ़ोतरी कन्ज़्यूमर बिज़नेस के बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर दर्ज की गई। 
  • Q4 FY2022-23 तिमाही का कन्सॉलिडेटेड EBITDA 21.9% (Y-o-Y) बढ़कर रुपए 41,389 करोड़ ($5.0 billion) हो गया है। 
 
जियो का शुद्ध लाभ 4,716 करोड़ : दूरसंचार सेवा प्रदाता रिलायंस जियो का मार्च 2023 की तिमाही में शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,716 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। रिलायंस जियो ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा कि एक साल पहले समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 4,173 करोड़ रुपए रहा था। 
 
रिलायंस जियो के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसकी परिचालन आय करीब 12 प्रतिशत बढ़कर 23,394 करोड़ रुपए हो गई जबकि पिछले साल 2021-22 की समान अवधि में यह 20,945 करोड़ रुपए थी। 
 
गत 31 मार्च को समाप्त समूचे वित्त वर्ष (2022-23) में रिलायंस जियो का शुद्ध लाभ 18,207 करोड़ रुपए रहा, जो वर्ष 2021-22 के 14,817 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 23 प्रतिशत अधिक है।
 
समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय भी करीब 18 प्रतिशत वृद्धि के साथ 90,786 करोड़ रुपए हो गई। यह वित्त वर्ष 2021-22 में 76,977 करोड़ रुपए रही थी। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हे महाकाल! सिंधिया जैसा दूसरा नेता कांग्रेस में पैदा न हो, दिग्विजय का तंज, ज्योतिरादित्य का पलटवार बंटाधार भारत में पैदा न हो