Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूहअफजा शरबत बाजार से क्यों गायब हुआ?

हमें फॉलो करें रूहअफजा शरबत बाजार से क्यों गायब हुआ?
, गुरुवार, 9 मई 2019 (09:09 IST)
भारतीय बाजारों से रूहअफजा शरबत अचानक गायब हो गया है। गर्मी से परेशान लोगों को अब इसकी कमी खल रही है। इस बीच रमजान भी शुरू हो गया है। दिनभर रोजा रखने वाले मुस्लिम शाम को इफ्तार करते समय रूह अफजा का शर्बत लेना पसंद करते हैं। ऐसे मे सोशल मीडिया पर इसकी कमी चर्चा का विषय बन गई है। लोग यह जानना चाहते हैं कि यह शरबत बाजार से क्यों गायब हो गया?
 
एक भारतीय वेबसाइट ने अपने लेख में कहा कि रूहअफ्जा की भारतीय बाजार में चार से पांच महीने से बिक्री बंद है और यह ऑनलाइन स्टोर में भी उपलब्ध नहीं है। कच्चे माल की आपूर्ति में कमी को उत्पादन बंद होने के लिए जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
 
यह भी कहा जा रहा है कि हमदर्द के संस्थापक हकीम हाफिज अब्दुल मजीद के पोते अब्दुल मजीद और उनके चचेरे भाई हामिद अहमद के बीच कंपनी पर नियंत्रण को लेकर जंग छिड़ गई है। यह भी दावा किया जा रहा है कि पारिवारिक कलह की वजह से इसका उत्पादन बंद हो गया था। एक बार फिर इसका उत्पादन शुरू हो गया है और जल्द ही यह शरबत बाजार में दिखाई देगा। 
 
webdunia
रूहअफजा बनाने वाली कंपनी हमदर्द के एमडी और सीईओ उस्मा कुरैशी ने ट्वीट कर कहा कि हम भारत को रमजान में आसानी से रूहअफजा भेज सकते हैं। यदि भारत सरकार इजाजत देती है तो हम वाघा बार्डर के रास्ते ट्रकों को आसानी से भेज सकते हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इतालवी पत्रकार का बड़ा खुलासा, बालाकोट हमले में जैश के 170 आतंकी ढेर