Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रुपए की छलांग, 21 माह के उच्चतम स्तर पर

Advertiesment
Rupee
मुंबई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर पड़ने और घरेलू स्तर पर शेयर बाजार की तेजी तथा विदेशी निवेशकों के पूंजी लगाने से सोमवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 25 पैसे चढ़कर 21 महीने के उच्चतम स्तर 64.06 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
 
भारतीय मुद्रा लगातार तीसरे कारोबारी दिवस मजबूत हुई है। इन तीन दिनों में यह 56 पैसे चढ़ी है। गत कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को सात पैसे की तेजी के साथ यह 64.31 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
 
डॉलर की कमजोरी से सोमवार को शुरू से ही रुपए में अच्छी तेजी रही। यह 20 पैसे चढ़कर 64.11 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। हालांकि, कारोबार के दौरान एक समय यह 64.16 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर तक भी उतरा, लेकिन इसके बाद इसमें लगातार बढ़त देखी गई। कारोबार की समाप्ति से पहले 64.03 रुपए प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर को छूने के बाद यह 25 पैसे की बढ़त के साथ 64.06 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो 10 अगस्त 2015 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में खुदरा बिक्री के उम्मीद से कमजोर आंकड़े आने से डॉलर पर दबाव है। इससे दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में अमेरिकी मुद्रा में आई गिरावट का फायदा रुपए को मिला। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी आज भारतीय पूँजी बाजार में 42.93 करोड़ डॉलर यानी 2,760.56 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। इससे तथा सेंसेक्स के 134 अंक की बढ़त में बंद होने से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदेशी खिलाड़ियों से सहवाग नाराज़, जमकर लताड़ लगाई




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi