Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रुपया 16 माह के निम्न स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 25 पैसे लुढ़का

Advertiesment
Rupee
मुंबई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले बुधवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे गिरकर 16 महीने के नए निम्न स्तर 68.29 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। 
 
मुद्रा डीलरों ने कहा कि लगातार जारी पूंजी निकासी के बीच अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती से रुपए में गिरावट देखी गई। 
 
इसके अलावा, घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट और निर्यातकों से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से भी रुपए पर दबाव बना। 
 
कल के कारोबारी दिन में डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत होकर 68.04 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने भाजपा नेता का फार्महाउस उड़ाया