Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

घर बनाना सस्ता हुआ, एसबीआई ने घटाई ब्याज दर

Advertiesment
sbi home loan
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने आवास ऋण पर ब्याज दरों में एक चौथाई फीसदी तक की कटौती करने की घोषणा की है।
 
बैंक ने 30 लाख रुपए तक के किफायती आवास ऋण की ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है और अब यह 8.35 प्रतिशत हो गई है। इसी तरह से 30 लाख रुपए से अधिक के आवास ऋण की ब्याज दरों में 0.10 प्रतिशत की कटौती की गई है। 
 
स्टेट बैंक ने पिछले महीने आधार दर में 0.15 प्रतिशत की कमी की थी और इसे 9.25 प्रतिशत से घटाकर 9.10 प्रतिशत कर दिया था। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोना चार महीने के निचले स्तर पर, चांदी भी टूटी