Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कमजोर मांग से सोना, चांदी में गिरावट

हमें फॉलो करें कमजोर मांग से सोना, चांदी में गिरावट
, शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 (17:37 IST)
नई दिल्ली। विदेशों में कमजोरी के रख के बीच घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 70 रुपए की गिरावट के साथ 31,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी भी 350 रुपए की गिरावट के साथ 45,100 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी के रूख के अलावा घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।
 
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोने के भाव 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,313.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी के भाव 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.93 डालर प्रति औंस रह गए।
 
राष्ट्रीय राजधानी, दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्धता के भाव 70.70 रुपए की गिरावट के साथ क्रमश: 31,000 रपए और 30,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। यह स्तर तीन सितंबर को देखने को मिला था। कल ‘अनंत चतुर्थी’त्यौहार और ‘गणेश विसर्जन’के कारण सर्राफा बाजार बंद थे।
 
हालांकि गिन्नी के भाव 24,400 रुपए प्रति आठ ग्राम के पूर्व स्तर पर ही बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 350 रुपए की गिरावट के साथ 45,100 रुपए और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव पांच रुपए की गिरावट के साथ 45,580 रुपए किलो पर बंद हुए। हालांकि चांदी सिक्कों के भाव लिवाल 75000 रुपए और बिकवाल 76000 रुपए प्रति सैंकड़ा पर अपरिवर्तित बंद हुए। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक संकेतों से चढ़ा बाजार