Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वैश्विक संकेतों से चढ़ा बाजार

हमें फॉलो करें वैश्विक संकेतों से चढ़ा बाजार
, शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 (17:25 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों तथा अधिकांश समूहों में हुई लिवाली के दम पर आज घरेलू बाजार लगातार तीसरे कारोबारी दिवस में मजबूत हुए।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 186.14 अंक यानी 0.66 प्रतिशत मजबूत होकर 28,599.03 अंक पर पहुँच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 37.30 अंक अर्थात् 0.43 फीसदी की बढ़त लेकर 8,779.85 अंक पर रहा।
 
बड़ी कंपनियों के साथ ही छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई, जबकि मँझौली कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का स्मॉलकैप 0.15 फीसदी मजबूत होकर 12,764.87 अंक पर पहुँच गया। वहीं, मिडकैप 0.32 फीसदी गिरकर 13050.51 अंक पर आ गया।
 
बीएसई के अधिकांश समूहों में बढ़त दर्ज की गई। एनर्जी, एफएमसीजी, आईटी और तेल एवं गैस समूहों में एक फीसदी से अधिक की तेजी रही। सिर्फ धातु समूह में एक  प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनी मारुति सुजुकी को सर्वाधिक 2.25 फीसदी का फायदा हुआ जबकि टाटा स्टील सर्वाधिक 2.14 फीसदी के नुकसान में रही।
 
विदेशी बाजारों में भी आज तेजी रही। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 0.70 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.63 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.40 प्रतिशत चढ़ गए। हालाँकि, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.69 प्रतिशत गिरा। यूरोपीय बाजारों में भी बढ़त रही। ब्रिटेन का एफटीएसई शुुरुआती कारोबार में 1.50 फीसदी की बढ़त में रहा। 
 
बीएसई में कुल 2,934 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,417 के शेयर गिरकर तथा 1,323 के चढ़कर बंद हुये। 194 कंपनियों के शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान की मस्जिद पर आत्मघाती हमला, 16 की मौत