Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चौथे दिन भी पेट्रोल डीजल में कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

हमें फॉलो करें चौथे दिन भी पेट्रोल डीजल में कोई बदलाव नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
, शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (09:53 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर से तेज़ी आने के संकेतों के बावजूद घरेलू स्तर पर शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल 22 और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम होकर 90.56 रुपए प्रति लीटर और डीजल 23 पैसे कम होकर 80.87 रुपए प्रति लीटर पर आ गया।

 
तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन के अनुसार शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में फिर से तेजी देखी गई है। लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।
 
चार महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम (भाव प्रति लीटर)
 
दिल्ली : पेट्रोल 90.56 और डीजल 80.87
मुंबई : पेट्रोल 96.98 और डीजल 87.96
चेन्नई : पेट्रोल 92.58 और डीजल 85.88
कोलकाता : पेट्रोल 90.77 और डीजल 83.75। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कैपिटल हमला मामले का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं