Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धनतेरस से पहले सोने में दिखी हल्की गिरावट, जानिए सोने और चांदी के भाव

हमें फॉलो करें धनतेरस से पहले सोने में दिखी हल्की गिरावट, जानिए सोने और चांदी के भाव
, बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (11:03 IST)
नई दिल्ली। दीप पर्व के पूर्व दिवाली से पहले सोने में हल्की गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को भी सोना गिरावट में चल रहा है। स्थानीय वायदा बाजार में सोने में 0.1% फीसदी या 47 रुपए की गिरावट दर्ज हुई और धातु 47,766 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज हुई। सोना मंगलवार को 47,813 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं चांदी में आज बुधवार को हल्की तेजी दर्ज हुई है। चांदी कल 64,989 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी और आज 0.05% फीसदी या 30 रुपए की तेजी के साथ 65,019 पर दर्ज हो रही थी।
 
कमजोर वैश्विक रुख के कारण मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 5 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 47,153 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,158 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 287 रुपए की गिरावट के साथ 64,453 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,740 रुपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।
 
प्रमुख शहरों में दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 47,210 और 24 कैरेट सोने की कीमत 51,500 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 47,280 और 24 कैरेट सोना 48,280 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 47,410 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 50,110 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,390 और 24 कैरेट 49,520 रुपए है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेगासस जासूसी कांड में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 3 सदस्यीय कमेटी करेंगी मामले की जांच