Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अनिल अंबानी को 30 अरब डॉलर का नुकसान

Advertiesment
हमें फॉलो करें अनिल अंबानी को 30 अरब डॉलर का नुकसान
न्यूयॉर्क (भाषा) , शनिवार, 3 जनवरी 2009 (00:27 IST)
उद्योगपति अनिल अंबानी अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इस बार उन्हें 2008 में सबसे अधिक नुकसान दर्ज करने वालों की सूची में शुमार किया गया है। सालभर पहले वे विश्व के सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाले कारोबारियों में शामिल थे।

पिछले साल अनिल अंबानी को 42 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व का छठा सबसे अमीर व्यक्ति घोषित करने के अलावा उन्हें मार्च में हुई रैंकिंग में सबसे अधिक धन जोड़ने वाले का खिताब भी दिया गया था।

पत्रिका ने अपनी रपट बिलियनेयर ब्लोअप्स ऑफ 2008 में कहा कि तब से उनकी संपत्ति घटकर 12 अरब डॉलर हो गई है। रपट में कहा गया है कि सबसे ज्यादा नुकसान दर्ज करने वाले अनिल अंबानी रहे। एक साल में 24 अरब डॉलर जोड़कर वे 2008 के अरबपतियों की सूची में शामिल हुए थे, लेकिन उसके बाद से उनकी संपत्ति में 30 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज हुई।

रपट में कहा गया है कि तीन अन्य भारतीय उद्योगपतियों ने 20-20 अरब डॉलर का नुकसान दर्ज किया। ये सभी विश्व के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल थे।

फोर्ब्स ने कहा कि 2008 का वर्ष विश्व के अमीर देशों के लिए सबसे ज्यादा खराब रहा। विश्वभर की मुद्राओं में गिरावट होती रही। पत्रिका की रपट में कहा गया कि विश्व के 125 अरबपतियों में से 300 ने गत मार्च से अब तक कम से कम एक-एक अरब डॉलर का नुकसान उठाया है।

कई दर्जन उद्योगपतियों का नुकसान पाँच-पाँच अरब डॉलर से अधिक का है, जबकि 10 सबसे अधिक अमीर उद्योगपतियों को कुल 150 अरब डॉलर का घाटा हुआ।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi