Latest Business News %e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%a3%e0%a4%be%e0%a4%ae 107080600035_1.htm

Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कंपनी परिणाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें कंपनी परिणाम
मुम्बई , सोमवार, 6 अगस्त 2007 (12:57 IST)
ग्रासिम समूह के शुद्ध मुनाफे में बढ़ोतर

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लि. समूह ने वर्ष 2007-08 की पहली तिमाही में 669.67 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो वर्ष 2006-07 की समान अवधि के 435.25 करोड़ रुपए से 53.8 प्रतिशत ज्यादा है।

कंपनी ने बताया कि जून में समाप्त हुई तिमाही में समूह की कुल आय 32.62 अरब से बढ़कर 41.64 अरब रुपए पर पहुँच गई। इस अवधि में कंपनी का अलग से शुद्ध लाभ 511.66 करोड़ रुपए रहा, जो वर्ष 2006-07 की समान अवधि में 311.90 करोड़ रुपए था। कंपनी की आय 19.29 अरब से बढ़कर 25.13 अरब रुपए हो गई।

मोजर बेयर का लाभ बढ़

ऑप्टिकल डिस्क बनाने वाली मोजर बेयर इंडिया लि. ने इस साल जून में समाप्त तिमाही में 9.64 करोड़ रु. का शुद्ध लाभ अर्जित किया। यह वर्ष 2006-07 की समान अवधि के 6.47 करोड़ रु. से लगभग 49 प्रतिशत ज्यादा है।

कंपनी के कार्यकारी निदेशक रतुल पुरी ने बताया कि रुपए की मजबूती के बावजूद ऑप्टिकल मीडिया का कारोबार संतोषजनक रहा। कंपनी की पहली तिमाही में कुल आय 488.09 करोड़ रु. से बढ़कर 500.27 करोड़ रु. पर पहुँच गई। कंपनी ने सिलिकन वेफर के लिए नार्वे के आरईसी समूह के साथ आठ वर्षों के लिए 88 करोड़ डॉलर के अनुबंध की हाल ही में घोषणा की है।

बैंक ऑफ वडोदरा का शुद्ध लाभ दुगुने से ऊप

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ वडोदरा का शुद्ध लाभ 2007-08 की पहली तिमाही में 102.57 प्रतिशत बढ़कर 163 करोड़ 32 लाख रु. से 330 करोड़ 84 लाख रुपए हो गया। इस दौरान बैंक की कुल आय 2192 करोड़ 87 लाख रु. से 3024 करोड़ 80 लाख पर पहुँच गई।

अरविंद मिल्स लाभ मे

कपड़ा क्षेत्र की अरविंद मिल्स का शुद्ध लाभ समाप्त हुए वित्तवर्ष की पहली तिमाही में पिछले साल की इसी अवधि के 4 करोड़ 63 लाख रुपए की तुलना में 25.70 प्रतिशत बढ़कर 5 करोड़ 82 लाख रुपए पर पहुँच गया। कंपनी ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि इस दौरान कंपनी की कुल आय 515 करोड़ 49 लाख रुपए रही, जो पिछले साल इस अवधि में 426 करोड़ 17 लाख रुपए थी।

सुजलान एनर्जी का लाभ घट

पवन ऊर्जा के टर्बाइन बनाने वाली सुजलोन एनर्जी लि. ने जून 2007 में समाप्त तिमाही में 89.40 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया, जो 2006-07 की समान अवधि के 193.60 करोड़ रुपए की तुलना में 54 प्रतिशत कम है। कंपनी के अध्यक्ष तुलसी तांती ने बताया कि ऋण पर ब्याज की ऊँची दरें तथा रुपए की मजबूती से पहली तिमाही में उसके मुनाफे पर दो प्रतिशत का असर पड़ा है।

सतलुज टेक्सटाइल्स को ला

कपड़ा निर्माता कंपनी सतलुज टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज लि. को 30 जून को समाप्त तिमाही में 5.86 करोड़ का करोपरांत लाभ हुआ जो पिछले साल की समान अवधि के 11.21 करोड़ रुपए के मुकाबले 47.73 प्रतिशत कम है।

पटनी कम्प्यूटर का बढ़

पटनी कम्प्यूटर सिस्टम्स लि.ने जून में समाप्त हुई तिमाही में 134.75 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाकर 98.9 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की है। रुपए की मजबूती के कारण कंपनी को अगली तिमाही में राजस्व अमेरिकी लेखा मानकों के हिसाब से 1.67 करोड़ से 1.68 करोड़ डॉलर तथा शुद्ध आय 1.85 करोड़ से 1.90 करोड़ डॉलर के बीच होने का अनुमान है।

कनोरिया केमिकल्स लाम मे

रसायन बनाने वाली कंपनी कनोरिया केमिकल्स एंड इंडस्ट्रीज लि. को चालू कारोबारी साल की पहली तिमाही में 10.26 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले साल के 1.82 करोड़ रुपए से 461.8 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में कंपनी की शुद्ध बिक्री पिछले साल के 93.14 करोड़ रुपए के मुकाबले 13.5 फीसदी बढ़कर 105.68 करोड़ रुपए हो गई।

कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार चालू वित्तवर्ष के अंत तक उसकी मौजूदा उत्पादन क्षमता सालाना 90 हजार टन से बढ़कर एक लाख 30 हजार टन प्रतिवर्ष हो जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi