Publish Date: Sun, 02 Sep 2007 (19:28 IST)
Updated Date: Sun, 02 Sep 2007 (19:28 IST)
दि वॉस्ट्रो ब्रांड
डेल ने नोटबुक व डेस्कटॉप कम्प्यूटर का नया ब्रांड पेश किया है। दि वॉस्ट्रो ब्रांड नाम के उत्पादों में कोई ट्रायलवेयर नहीं होता और इसमें इस्तेमाल में आसान टूल हैं, जो सबसे पहले ध्यान में आने वाली समस्याओं जैसे डाटा बैकअप, पीसी प्रदर्शन और स्वास्थ्य का ख्याल रखते हैं तथा समर्पित आईटी स्टाफ के बगैर ग्राहकों को सुविज्ञ नेटवर्किंग सपोर्ट मिलता है। नोटबुक वॉस्ट्रो 1000, 1400 और 1500 की कीमत की शुरुआत 31,900 रुपए से होगी। डेस्कटॉप वॉस्ट्रो 200 मिनी टावर और वॉस्ट्रो 200 स्लिम टावर की शुरुआत 22,900 रुपए से होती है।
लॉजिटेक का रिमोट कंट्रोल
लॉजिटेक कंपनी ने हार्मनी 1000 यूनिवर्सल रिमोट कंट्रोल बाजार में उतारा है। टच सेंसेटिव स्क्रीन के साथ पेश किए गए इस रिमोट कंट्रोल में इन्फ्रारेड रिसीवर व रेड आईओ फ्रीक्वेंसी तकनीकी जैसी विशेषताएँ दी गई हैं। इनकी सहायता से यह रिमोट वीसीआर, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, हाई डेफिनिशन टेलीविजन, मल्टी रूम इंटरटेनमेंट सिस्टम आदि को कंट्रोल कर सकता है। इसकी कीमत है 27995रु.। यह उत्पाद एक वर्ष की रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ उपलब्ध है।
एमवे का नया स्क्रब
एमवे इंडिया ने आर्टिस्टरी पॉलिशिंग स्क्रब बाजार में पेश किया है। इसके 125 मिली पैक की कीमत 1029 रु. है। यह उत्पाद कंपनी के वितरकों के पास उपलब्ध है।
तनिष्क का नया कलेक्शन
तनिष्क ने प्रतिदिन पहनने योग्य डायमंड ज्वेलरी का कलेक्शन 'एवरीडेज' बाजार में उतारा है। 18 कैरेट स्वर्ण में निर्मित इस कलेक्शन में 140 डिजाइनें पेश की गई हैं। इसके तहत इयररिंग्स, ब्रेसलेट, नेकलेस तथा अँगूठी पेश किए गए हैं। इनकी कीमतें 3500 रु. से प्रारंभ होती हैं।
हिमालया का आई डिफाइनर
हर्बल उत्पाद बनाने वाली कंपनी हिमालया ने आँखों की देखभाल के लिए हर्बल आई डिफाइनर पेश किया है। इसका निर्माण गुलाब, त्रिफला, बादाम तेल, अरंडी तेल जैसे परंपरागत भारतीय उत्पादों से किया गया है, जो आँखों को ठंडा रखते हैं। इसकी कीमत 105 रु. है।
पद्मिनी का गैस हॉब
पद्मिनी अप्लायंसेस ने हाई थर्मल एफीशिएंट गैस हॉब पेश किए हैं। कंपनी का दावा है कि यह उत्पाद 65 प्रश फ्यूल एफीशिएंसी प्रदान करता है। इसकी कीमत 5990 रु. है तथा इसके साथ एक वर्ष की वारंटी भी दी जा रही है।