रिवाइव लिक्विड स्टार्च
मेरिको कंपनी ने रिवाइव लिक्विड स्टार्च पेश किया है। यह कॉटन और कॉटन सम्मिश्रण से बने कपड़ों के लिए खासतौर से बनाया गया है। इसे सफेद और रंगीन दोनों वस्त्रों के लिए उपयोग किया जा सकता है। यह 20 ग्राम और 200 ग्राम के पैक में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमशः 3 औ 34 रु. है।
जेन स्टोन एमपी-3 प्लेयर
क्रिएटिव कंपनी ने न्यू जेन स्टोन प्लस एमपी-3 प्लेयर पेश किया है। इसमें पुराने तरीके का स्क्रीन और स्टॉप वॉच लगी है। यह उन लोगों को लक्ष्य कर पेश किया गया है, जो घर से बाहर काम करते हैं। यह ब्लैक, ब्ल्यू, पिंक, ग्रीन, व्हाइट और रेड कलर में उपलब्ध है। इसकी क्षमता 2 जीबी की है और कीमत सभी करों सहित 4,999 रु.।
एवन का कलेक्शन
कॉस्मेटिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी एवन ने इस सीजन के लिए डॉल्ड अप कलेक्शन पेश किया है। इसमें लिपस्टिक (110 रु.), नेल इनेमल (45 रु.), आई शेडो (175), चीक कलर (175) और लिप-डिफाइनिंग पेंसिल (85 रु.) का पूरा सेट है। यह सिर्फ एवन ब्यूटी एडवाइजर या रिप्रेजेंटेटिव के यहाँ ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।
पेरीवेअर की नई रेंज
पेरीवेअर रोका ने सिंक की कोरल रेंज पेश की है। यह 14 अलग-अलग साइजों में है। यह 1 मिलीमीटर मोटाई तथा ग्लासी फिनिश में उपलब्ध है। अधिक बर्तन आ जाए इसके लिए इसमें अतिरिक्त स्पेस है। इनकी कीमत 3,950 रु. से लेकर 9,350 रु. है। इन पर पाँच साल की वारंटी है।