Latest Business News %e0%a4%a8%e0%a4%8f %e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a6 107093000102_1.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नए उत्पाद

Advertiesment
हमें फॉलो करें नए उत्पाद ओजोन डेंटल जेट
, रविवार, 30 सितम्बर 2007 (21:04 IST)
केंट ओजोन डेंटल जेट
केंट आरओ सिस्टम्स ने केंट ओजोन डेंटल जेट पेश किया है। यह दैनिक दाँत सफाई के लिए हाई प्रेशर युक्त ओजोनाइस्ड पानी मुहैया कराता है। यह दाँतों के बीच फंसे खाने के टुकड़ों को बखूबी निकालता है। यह ओजोन गैस के साथ मिश्रित पानी की धार छोड़ता है जो सिद्ध प्राकृतिक डिसइंफेक्टेंट है। इसकी कीमत 4500 रु. है और पूरे देश में उपलब्ध है।

कलर मार्वेल
लोटस हर्बल ने नॉन टाक्सिक नेल इनेमल कलर मार्वेल पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह एसिटोन, टोल्यूइन और डीबीपी से मुक्त है। यह 30 शेड्स में उपलब्ध है और इसकी कीमत 79 रु. है।

कार क्लिनर
भारत में एबेल के कार केयर प्रोड्क्स की पूरी रेंज की डिस्ट्रीब्यूशन के लिए झेनोस टेक्नोलॉजिस ने एबेल ऑटो के साथ गठबंधन किया है। एक्सटीएल एबेल ऑटो की पूरी कार केअर प्रोड्क्स की रेंज का डिस्ट्रीब्यूशन करेगा और बिक्री पश्चात सेवा भी देगा।

पीयरे कार्डिन घड़ियाँ
पीयरे कार्डिन स्विस ने अपना विंडर कलेक्शन पेश किया है। बड़े रोमन या अरेबिक नंबर इन घड़ियों की खासियत है। यह प्रमुख स्टोर्स पर उपलब्ध है। इनकी कीमतें 4950 से लेकर 12000 रु. है।

मुफ्त डेस्कटाप साफ्टवेयर
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी आईबीएम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी को कड़ी टक्कर देने के इरादे से मुफ्त ऑनलाइन आफिस एप्लीकेशन की शुरुआत की है। अमेरिका में जारी किए गए इस नए साफ्टवेयर को आईबीएम लोटस सिंफनी का नाम दिया गया है और कंपनी को उम्मीद है कि उसके इस कदम से लोटस नोटस का भी प्रसार बढ़ेगा।

एलजी का स्लीम टीवी
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने ब्लेक आईरिस स्लिम टीवी पेश किया है। कंपनी का दावा है कि 29 इंच का सबसे स्लिम टीवी मॉडल है। यह अन्य पिक्चर ट्यूब की तुलना में गहराई में 390 मिमी और वोल्यूम में 30 फीसदी स्लिम है। टीवी की कीमत 19900 रु. है।

वोडाफोन ने पेश किया ब्लैकबेरी स्मार्ट फोन
निजी क्षेत्र के मोबाइल सेवा प्रदाता वोडाफोन एस्सार ने अत्याधुनिक ब्लैकबेरी कर्व 8310 और ब्लैकबेरी कर्व 8320 पेश किए। वोडाफोन एस्सार के परिचालन निदेशक संजय मुखर्जी ने इस फोन को पेश करने के बाद कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों की पेशेवर एवं निजी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ब्लैकबेरी फोन पेश किए हैं। इन फोनों में कई मल्टीमीडिया एवं जीपीएस सुविधाएँ हैं। ब्लैकबेरी कर्व 8320 में एज-जीपीआरएस और इंटरनेट कनेक्शन के लिए वाई-फाई तकनीक है। इसमें गूगल खोज जैसी सुविधाएँ भी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi