Latest Business News %e0%a4%a8%e0%a4%8f %e0%a4%89%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%a6 107102200016_1.htm

shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नए उत्पाद

Advertiesment
सूर्याफ्लेम डेकर कुक टॉप
सूर्या फ्लेम डेकर कुक टॉप : सूर्याफ्लेम ने डेकर कुक टॉप बाजार में उतारा है। स्टेनलेस स्टील में फिनिश सूर्याफ्लेम डेकर कुक टॉप को आधुनिक किचन की आवश्यकता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ताकि गृहणियाँ कुकिंग को आराम के साथ-साथ मजा कर सकें।

इसमें ट्रिपल रिंग बर्नर लगे हैं। इसमें खाना जल्दी व पर्याप्त रूप से कम गैस खपत में बनता है। इसमें आसान व उपयुक्त नॉब लगाए गए हैं। साथ ही बर्नरों के बीच सुविधानुसार पर्याप्त दूरी रखी गई है। दो, तीन व चार बर्नर में एक साल की वारंटी के साथ 2500 रु. से लेकर 7000 रु. तक इसकी कीमत है।

सैनी हर्बल ऑयल : सैनी हर्बल्स ने प्रभावी फार्मूले के साथ नया विकसित सैनी हर्बल ऑयल बाजार में एक संपूर्ण औषधि के रूप में बाजार में उतारा है। जोजोबा, शिकाकाई, आँवला, भृंगराज, कपूर, रसौता इत्यादि जड़ी-बूटियों के अनूठे मिश्रण से तैयार किया यह तेल गहराई तक जाकर रूसी, जलन, गंजापन, बालों का झड़ना इत्यादि को रोकता है।

यह बालों को पोषण व प्राकृतिक चमक प्रदान करता है। सम्पूर्ण हेयर टॉनिक की तरह कार्य करने वाला नया विकसित सैनी हर्बल ऑयल में किसी भी तरह का रसायन प्रयोग नहीं होने के कारण पूर्णतया सुरक्षित है। 50 मिली के जार की कीमत 200 रु. है। यह 20 मिली, 100 मिली, व 200 मिली के पैक में भी उपलब्ध है।

झेरोक्स की कलर मशीन : ऑफिसों में कर कॉफी को बढ़ावा देने के मकसद से झेरोक्स इंडिया लि. ने दो कलर मल्टीफंक्शनल मशीनें (एमएफपी) पेश की है। यह ए-4 साइज के कागजों के लिए है। इनका टेक्नीकल नाम झोरोक्स फेजर 6110 एमएफपी और झेरोक्स फेजर 6115 एमएफपी है।

दोनों एमएफपी में कॉपिंग, स्केनिंग और प्रिटिंग जैसी बुनियादी सुविधाएँ हैैं। इनकी कीमत क्रमशः 36000 और 67000 रु. है। कॉम्पेक्स डिजाइन वाली इन मशीनों को आसानी से कहीं भी इंस्टाल किया जा सकता है। इन्हें छोटे ऑफिसों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इस पर आईडी कार्ड की कॉपी भी की जा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi