Publish Date: Mon, 26 Nov 2007 (12:13 IST)
Updated Date: Mon, 26 Nov 2007 (12:12 IST)
हैंडफ्री फूड प्रोसेसर
फिलिप्स इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने हैंडफ्री इंटेलीजेंट फूड प्रोसेसर पेश किया है। इसे दूसरे से भिन्न करने वाला पहलू है। इसमें लगा एक्ट्रा 'वंडर आर्म', जिसके साथ इंटेलीलॉक और इंटेलीकंट्रोल सुविधा भी उपलब्ध है। इसमें एक टाइमर भी लगा है। इसके अलावा इसकी इंटेलीलॉक फीडबेक और ऑटो शट ऑफ क्षमता के कारण इसके सुपरविजन करने की जरूरत नहीं होती है। पूरे देश में यह तीन मॉडलों में उपलब्ध होगा।
डिजिटल कैमरे की नई रेंज
पेनासोनिक इंडिया ने ल्युनिक्स नाम से डिजिटल कैमरों की नई रेंज पेश की हैं। इसके अलावा कंपनी ने 'ई-केम' नाम से डिजिटल वीडियो कैमरों की भी नई रेंज पेश की है। लेइका लेंस और ओआईएः (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजर) प्रौद्योगिकी के कारण इससे खींचे फोटो हिले हुए नहीं आते हैं। ल्युनिक्स 9490 रु. से 29990 रु.। ई-केम रेंज के कैमरों की कीमत 14990 रु. से लेकर 69990 रु. हैं।
आईटीसी के शेम्पू
आईटीसी कंपनी ने फिआम डी विल्स शेम्पू तीन रूपों में पेश किया है। इन्हें अमेरिका की कास्मेटेक लेब्स के सहयोग से तैयार किया गया है। शेम्पू दो साइजों 200 एमएल और 100 एमएल में उपलब्ध है। इनकी कीमत 99 रु. और 54 रु. है।
किचन और फ्लोर क्लीनर
डाबर इंडिया ने किचन और फ्लोर क्लीनर डेजल ब्रांड नाम से पेश किए हैं। किचन क्लीनर दो साइजो एसकेयूएस 400 एमएल स्प्रे और 500 एमएल टोग्गल में है। इनकी कीमत क्रमशः 75 और 65 रु. है। डिस्इंफेक्टेंट फ्लोर क्लीनर 500 एमएल की साइज में उपलब्ध है और इसकी कीमत 48 रु. है। गाइओर्डेनो ट्रेवल गीयर ने महिलाओं के लिए केंडी फ्लास क्लेक्शन पेश किया है। यह सीमित मात्रा में है। गाइओर्डेनो ट्रेवल गीयर स्टोर मुंबई, बंगलोर और नई दिल्ली में स्थित हैं।