नेहा धूपिया-टिस्का चोपड़ा ने जिलेट सोल्जर फॉर वूमेन को किया सलाम
, बुधवार, 6 मार्च 2013 (17:56 IST)
जिलेट की अद्भुत पहल के तहत इंदौर और पूरे देश के पुरुषों को महिलाओं के सिपाही के रूप में आगे आने का निमंत्रण दिया गया था। कई वर्षों से भारत के पुरुषों ने अपने भाईचारे, साहस, अखंडता, अनुशासन, सम्मान और महिलाओं के लिए उठ खड़े होने के मूल्यों को प्रदर्शित किया है।इस आंदोलन का उद्देश्य पुरुषों को एकसाथ लाकर इन मूल्यों को बढ़ाकर महिलाओं के लिए सिपाही बनाना है। पुरुषों को अब केवल मूक दर्शक नहीं बने रहना होगा बल्कि जब महिलाओं को मदद की जरूरत हो, उन्हें मदद के लिए उठ खड़ा होना होगा। इस आंदोलन के बारे में जिलेट इंडिया के मार्केटिंग मैनेजर शरत वर्मा ने बताया कि 'जिलेट सोल्जर फॉर वूमेन' आंदोलन एक मंच है जो इंसान को बेहतर बनाता है। जिलेट उन सभी पुरुषों को बढ़ावा देना चाहता है जो हमेशा महिलाओं के मदद के लिए सिपाही बनकर खड़े हुए।इस कैंपेन से जुड़ने के बारे में टिस्का चोपड़ा ने कहा कि मेरे आसपास हमेशा अच्छे पुरुष रहे हैं, इसलिए मैं विश्वास के साथ यह कह सकती हूं कि अधिकांश पुरुष अच्छे हैं। मेरा मानना है कि यह आंदोलन सभी पुरुषों में साहस भर देगा ताकि वे महिलाओं का सम्मान कर उनके भले के लिए उठ खड़े हो सकें। मैं महिलाओं से भी यही कहना चाहती हूं कि वे उन पुरुषों को पहचान कर उनका सम्मान करें जिन्होंने हमेशा महिलाओं की रक्षा और मदद की है। मैं सोल्जर्स फॉर वूमेन को सलाम करती हूं। नेहा धूपिया ने कहा कि जिलेट को हमेशा से पुरुषों में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के लिए जाना जाता है। महिलाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा सिपाहियों को प्रेरित करने के इस विशिष्ट प्रयास का हिस्सा बनते हुए मैं बहुत खुश हूं। मैं इन रियल सोलज सोल्जर्स का सम्मान करती हूं और स भी पुरुषों से अनुरोध करती हूं कि वे आगे आएं और इस कोशिश को सपोर्ट करें।