Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजकोषीय घाटे से ज्यादा अरबपतियों की संपत्ति

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क , मंगलवार, 5 मार्च 2013 (20:35 IST)
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। देश के 55 अरबपतियों के पास कुल 189 अरब डॉलर (10 लाख करोड़ रुपए से अधिक) की है। हालांकि पिछले एक साल के दौरान अरबपतियों की पूंजी कम हुई है, लेकिन इसके बावजूद उनके पास मौजूद धन-दौलत में से आधी संपत्ति ही देश के राजकोषीय घाटे से अधिक बैठती है।

बिजनेस पत्रिका फोर्ब्‍स द्वारा जारी दुनिया के अरबपतियों की सूची में भारत के 55 अरबपतियों का नाम शामिल है। भारतीय अरबपतियों के पास कुल 189.1 अरब डॉलर की पूंजी है। एक साले पहले देश में कुल 48 अरबपति थे, जिनकी पूंजी 194.6 अरब डॉलर थी।

फोर्ब्‍स द्वारा भारतीय अरबपतियों की सूची के विश्लेषण से पता चलता है कि देश के दस प्रमुख अमीरों के पास 100 अरब डॉलर से अधिक की पूंजी है। यह 31 मार्च को समाप्त हो रहे वित्त वर्ष में 95 अरब डॉलर के राजकोषीय घाटे के अनुमान से अधिक है। वर्ष 2012-13 में देश का राजकोषीय घाटा 5 लाख करोड़ रुपए से कुछ अधिक या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी 21.5 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ लगातार छठे साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दुनिया के 100 शीर्ष अरबपतियों में तीन भारतीय शामिल हैं। कुल मिलाकर भारत के अरबपतियों की संख्या 55 है। 2012 में अरबपतियों की संख्या 48 थी। 2011 में भी देश में 55 अरबपति थे। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi