विदेशी मुद्रा भंडार में 2.55 अरब डॉलर की कमी आई है और यह पिछले सप्ताह के 228.996 अरब डॉलर से घटकर 226.445 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आँकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में भी कमी आई है।
यह 221.653 अरब डॉलर से घटकर 219.103 अरब डॉलर रह गई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत का मुद्रा भंडार 45.5 करोड़ डॉलर से मामूली कम होकर 45.3 करोड़ डॉलर रह गया है। हालाँकि स्वर्ण भंडार 6.887 अरब डॉलर के स्तर पर टिका हुआ है।