Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना 23620 रुपए की नई ऊंचाई पर

हमें फॉलो करें सोना 23620 रुपए की नई ऊंचाई पर
नई दिल्ली , शनिवार, 30 जुलाई 2011 (20:29 IST)
मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्टॉकिस्टों और निवेशकों की भारी खरीदारी के चलते दिल्ली सराफा बाजार में शनिवार को सोने के भाव 150 रुपए की तेजी के साथ 23620 रुपए प्रति दस ग्राम रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गए।

सटोरियों और औद्योगिक इकाइयों की ताजा लिवाली के चलते चांदी के भाव 600 रुपए चढ़कर 58600 रुपए प्रति किलो हो गए। विदेशों में सोने के भाव 1637.50 डॉलर प्रति औंस की नई ऊंचाई तक जा पहुंचे।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 150 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 23620 और 23500 रुपए प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव 100 रुपए चढ़कर 19000 रुपए प्रति आठ ग्राम की नई ऊंचाई पर बंद हुए।

चांदी तैयार और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 600 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 58600 रुपए और 58920 रुपए प्रति किलो बंद हुए।चांदी सिक्का के भाव 500 रुपए की गिरावट के साथ 64500-65500 रुपए प्रति सैकड़ा बंद हुए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi