Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोना गिरा, चाँदी टिकी

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोना गिरा, चाँदी टिकी
नई दिल्ली (वार्ता) , सोमवार, 5 जनवरी 2009 (20:06 IST)
यूरो के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय कारोबार में सोने के लुढ़कने और हाजिर माँग गिरने से दिल्ली सराफा बाजार में इसके भाव 60 रुपए प्रति दस ग्राम गिर गए। हालाँकि चाँदी की माँग बनी रहने से यह पिछले कारोबारी दिवस पर टिकी रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव ढलान पर रहे। इसके भाव 865.10-867.10 डॉलर प्रति औंस रहे। न्यूयॉर्क में पिछले कारोबारी दिवस की रात को सोने के भाव 873.20 पर बंद हुए थे।

कारोबार के दौरान पीली धातु 860.20 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई। अमेरिकी सोने का फरवरी का वायदा 14.12 डॉलर घटकर 865.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के भाव यूरो के मुकाबले तीन सप्ताह की ऊँचाई पर पहुँच गए। जानकारों का कहना है कि कच्चे तेल में आए उछाल से सोने के दाम भी प्रभावित हुए हैं।

चाँदी का बाजार भी मंदा रहा। इसके भाव पिछले कारोबारी दिवस के 11.52 डॉलर से फिसलकर 11.14-11.22 डॉलर प्रति औंस रह गए। दिल्ली सराफा बाजार में सोने में मंदा देखा गया। इसके भाव 13525 रुपए से 60 रुपए उतरकर 13465 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए। चाँदी 18300 रुपए प्रति किलो पर टिकी रही।

कारोबारियों का कहना है बाजार में सोने के ऊँचे भाव होने के कारण ग्राहकों का अभाव है। ग्राहकों का रुख चाँदी की ओर हो रहा है इससे चांदी के भावों में मजबूती बनी हुई है1

सिक्का लिवाली और बिकवाली में 100-100 रुपए प्रति किलो की गिरावट हुई, जबकि गिन्नी पिछले कारोबारी दिवस पर ही खरीदी बेची गई। देश में सोने की ग्राहकी घट रही है। बाजार में ग्राहक नहीं हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में निवेश बढ़ रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi