Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सोने ने भी बनाया नया रिकॉर्ड

Advertiesment
हमें फॉलो करें सोने ने भी बनाया नया रिकॉर्ड
नई दिल्ली (वार्ता) , मंगलवार, 8 जनवरी 2008 (18:30 IST)
कच्चे तेल की ऊँची कीमतें और डॉलर की कमजोरी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में आए उछाल के परिणामस्वरूप सोने की कीमतों मंगलवार स्थानीय सर्राफा बाजार में 125 रुपए बढ़कर 11100 रुपए प्रति दस ग्राम के नए शिखर पर पहुँच गई। चाँदी में 110 रुपए प्रति किलो की तेजी आई।

टोक्यो से मिले समाचार में वहाँ सोने की कीमतें 875.80 डॉलर प्रति ट्राय औंस के नए रिकॉर्ड को छूने के बाद 873.15-863.85 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर न्यूयॉर्क के कल के 859.70-860.40 डॉलर की तुलना में करीब 1.6 प्रतिशत ऊँची रही। कोषों के हाजिर कारोबार में सोने में अच्छी लिवाली किए जाने के समाचार थे।

चाँदी 15.38-15.43 डॉलर पर 36 सेंट प्रति ट्राय औंस ऊँची रही। विश्लेषकों के मुताबिक सभी जानते हैं कि सोने में संभावनाएँ तेजी की नजर आ रही हैं और वर्तमान उछाल से यह साबित हो रहा है कि बाजार बहुत मजबूत है।

कौमेक्स सोना वायदा के भाव भी हाजिर की तर्ज पर चले। फरवरी का सबसे सक्रिय अनुबंध का काम 1.7 प्रतिशत अर्थात 14.90 डॉलर बढ़कर 876.90 डॉलर प्रति ट्राय औंस पर हुआ।

स्थानीय बाजार में शुक्रवार को सोने ने पहली बार 11 हजार प्रति दस ग्राम के आँकड़े को पार किया था और उसके बाद इसमें हलकी नरमी दिख रही थी। कारोबारियों का कहना है कि दामों में केवल तेजी बनी हुई है, जबकि माँग लगातार कमजोर है।

सोना स्टैंडर्ड 125 रुपए बढ़कर 11100 रुपए प्रति दस ग्राम के नए शिखर पर पहुँच गया। चाँदी टंच 999 हाजिर में 19560 रुपए पर 110 रुपए प्रति किलो का उछाल आया।

भाव रुपए में इस प्रकार रहे- सोना (प्रति दस ग्राम) स्टैंडर्ड 11100, बिटुर 11050, गिन्नी (प्रति आठ ग्राम) 8950, चाँदी (प्रति किलो) टंच 999 हाजिर 19560, साप्ताहिक डिलीवरी 19700, चाँदी सिक्का (प्रति सैकड़ा) लिवाली 25300, बिकवाली 25400।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi