Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रो. यशपाल को यूनेस्को का कलिंग पुरस्कार

Advertiesment
हमें फॉलो करें करियर
ND
ND
नई दिल्ली। प्रख्यात शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक प्रो. यशपाल तथा वियतनाम के प्रो. जिन शुआन थुआन को विज्ञान को लोकप्रिय बनाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए यूनेस्को का प्रतिष्ठित कलिंग पुरस्कार दिया जाएगा।

यूनेस्को विश्व कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती तथा मदर टरेसा की जन्मशती विश्व भर में मनाएगा। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने पेरिस में यूनेस्को के 35वें अधिवेशन में आम नीति विमर्श पर अपने भाषण में यूनेस्को को इसके लिए धन्यवाद प्रकट किया।

श्री सिब्बल ने कहा कि भारत को इस बात का गर्व है कि प्रो. यशपाल को संयुक्त रूप से यह सम्मान मिल रहा है।

भारत का प्रस्ताव माना

उन्होंने कहा कि भारत ने मदर टेरेसा की जन्मशती 2010 में तथा टैगोर की 150 वीं जयंती 2011 में मनाने का प्रस्ताव किया था, जिसे यूनेस्को ने मान लिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत यूनेस्को के अगले अधिवेशन में देहरादून वन्य जीव संस्थान को यूनेस्को के कैटेगरी दो का संस्थान बनाने की पेशकश करेगा। यह विरासत संरक्षण एवं प्रबंधन संस्थान के रूप में विकसित होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi