डॉक्टर और इंजीनियर ही नहीं अब भारतीय मूल के वकील भी कमाई के मामले में दूसरों को पछाड़ रहे हैं।
हाल ही में एक भारतीय मूल के वकील का नाम ब्रिटेन में सबसे ज्यादा शुल्क लेने वाले बैरिस्टरों की सूची में सबसे ऊपर दर्ज हुआ है। गत वर्ष के दौरान इनकी आमदनी 11 लाख 16 हजार पौंड दर्ज की गई।
48 वर्षीय श्री बलवीरसिंह, जो बर्मिंघम के इक्विटी चेम्बर के प्रमुख हैं, को 10 शीर्ष बैरिस्टरों की सूची में सबसे ऊपर रखा गया है।
ब्रिटेन के कानून मंत्रालय की ओर से जारी सूची में इन वकीलों की फीस सबसे ज्यादा बताई गई है। श्री सिंह आपराधिक मामलों के वकील हैं।
वेस्ट मिडलैंड के औद्योगिक शहर वालसाल में जन्मे श्री सिंह ने वालसाल ग्रामर स्कूल से पढ़ाई करने के बाद कन्वेंट्री पोलीटेक्निक से कानून की डिग्री प्राप्त की। इससे पहले उन्होंने मजिस्ट्रेट के क्लर्क के रूप में काम किया है।
उस समय उनकी उम्र केवल 26 वर्ष थी। इस समय वे अपराध, कॉर्पोरेट धोखाधड़ी, लाइसेंसिंग, पारिवारिक मामले, मानवाधिकार आदि से संबंधित मुकदमे लड़ते हैं।