Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एआईपीएमटी रिजल्ट घोषित

Advertiesment
सीबीएसई
नई दिल्ली। सीबीएसई ने सोमवार को अखिल भारतीय प्री मेडिकल एवं प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) के नतीजे घोषित कर दिए। इससे पहले 3 मई को हुई पहली परीक्षा में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोपों के बाद 25 जुलाई को पुन: परीक्षा कराई गई थी।
परीक्षा कराने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के मुताबिक हरियाणा के जींद जिले के विपुल परीक्षा में प्रथम स्थान पर आए जबकि राजस्थान की खुशी तिवारी दूसरे नंबर पर हैं। दोनों ही टॉपर अनारक्षित वर्ग से हैं।
 
देश और विदेश के 50 शहरों में 1065 परीक्षा केंद्रों पर उक्त परीक्षा आयोजित की गई। कुल 6, 32, 625 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था जबकि 4,22,859 उम्मीदवरों ने प्रवेश कार्ड डाउनलोड किया था।
 
सीबीएसई ने बताया कि परीक्षा के लिए ‘ड्रेस कोड’ रखा गया था और परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले  उम्मीदवारों की गहन तलाशी ली गई। एक लाख से अधिक अधिकारियों ने सफल और निष्पक्ष ढंग से परीक्षा संपन्न कराई। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi