Publish Date: Mon, 27 Oct 2014 (11:51 IST)
Updated Date: Mon, 27 Oct 2014 (12:58 IST)
अब युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंकों में अगले साल बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। अगले वर्ष तक सरकारी बैंकों में वेकेंसियों की संख्या दो लाख से ज्यादा होगी। इनमें नियुक्तियां 65 से 70 हजार पर होने की संभावना है। खबरों के अनुसार अगले वित्तीय वर्ष में 25 से 30 प्रतिशत अधिक जॉब्स आएंगे।
इनमें क्लर्क और पीओ की भर्तियां होंगी। खबरों के अनुसार सरकारी बैंकों में रिटायरमेंट और नई शाखाएं खुलने से ये नियुक्तियां होंगी। वर्ष 2013-14 में करीब 50 हजार नियुक्तियां हुई थीं। इस वर्ष इसके बढ़ने की संभावना है।