Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीबीएसई की परीक्षा तारीखों में बदलाव

Advertiesment
CBSE changed the 12th exam date
सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं के लिए टाइमटेबल पहले से जारी कर चुकी है, ऐसे में खबर आ रही है कि सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा के कुछ विषयों की परीक्षा डेट में बदलाव किया है।

सीबीएसई ने पेंटिंग, ग्राफिक्स, कॉमर्शियल आर्ट, स्कल्पचर की परीक्षा तिथि 10 अप्रेल से बदलकर 18 अप्रेल कर दी है। वहीं साइकोलॉजी की परीक्षा अब 20 अप्रेल को आयोजित होगी।

माना जा रहा है कि सीबीएसई ने अपनी परीक्षा तारीख में बदलाव जेईई की मुख्य परीक्षा की तारीखें टकराने के चलते किया है। जेईई मेन (ऑनलाइन) परीक्षा की तारीख 10 और 11 अप्रेल है। 
   
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi