Publish Date: Mon, 08 Sep 2014 (10:33 IST)
Updated Date: Mon, 08 Sep 2014 (15:19 IST)
अब कम पढ़े लिखे युवाओं के लिए भी अच्छी खबर है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बारहवीं और स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें स्तानकधारी युवाओं के लिए 13,120 पद और बारहवीं पास उम्मीदवारों के लिए कुल 3,616 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा सीमा पदानुसार 18-21 वर्ष है तथा अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। केवल वनरक्षी के पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष है। अनुसूचित जाति और जनजाति के आवेदकों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आयु सीमा में आरक्षण की सुविधा केवल बिहार राज्य के आरक्षित वर्ग को ही दी जाएगी। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों (प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा) में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप बिहार कर्मचारी आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं।
केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने हाल ही में संसद में कहा था कि 1 अप्रैल 2014 तक रेलवे के कई विभागों में 225863 पद खाली हैं। उच्च स्तर पर देखा जाए तो रेलवे बोर्ड में एक महत्वपूर्ण सदस्य (इलेक्ट्रिकल) का पद खाली है। इसके अलावा महाप्रबंध के चार और कई डीआरएम के पद खाली हैं। इससे रेलवे में सामान्य निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी बाधा पहुंच रही है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के अनुसार मोदी सरकार ने जब से किराया बढ़ाया है तब से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का दबाव बन गया है। लेकिन नई भर्तियां न होने और उच्च स्तर पर मंत्रालय के विभागों के बीच आपसी खींचतान के कारण यात्रियों की सुविधाओं में बाधा डाल रही है।
अधिकतर सुरक्षा से जुडे पदों पर नई भर्तियों की जरूरत है। जैसे लोको रनिंग स्टाफ, चालकों, स्टेशन मास्टर्स, गार्ड, सिग्नल इंस्पेक्टर और रखरखाव कर्मचारियों के काफी पद खाली हैं। वहीं उच्च पद विभागों के समूहों के दबाव के कारण खाली हैं। पिछली सरकारों में भी इन पदों पर भर्तियां न होने से कई गंभीर सवाल खड़े हो चुके हैं। (एजेंसियां)